'सेवा, संकल्प एवं समर्पण' के 100 दिन पूरे होने पर समाहरणालय में कार्यक्रम, विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाईं

Siwan News : बिहार सरकार ने 'सेवा, संकल्प एवं समर्पण' के 100 दिन सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। इस अवसर पर समाहरणालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया. जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है.

Siwan News : बिहार सरकार के 'सेवा, संकल्प एवं समर्पण' के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले में पिछले 100 दिनों के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया. जिला प्रशासन ने दावा किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी विभागों ने समन्वित रूप से कार्य किया.

विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में बताया गया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, कृषि, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, ऊर्जा, ग्रामीण विकास तथा महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है. प्रशासन के अनुसार, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगातार निगरानी और समन्वय के साथ कार्य किया गया.

सहयोग शिविरों के माध्यम से पहुंचीं सरकारी सेवाएं

जिला प्रशासन ने बताया कि सहयोग शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की गई. आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड निर्माण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व एवं भूमि संबंधी सेवाएं, पंचायत सरकार भवन, जल-जीवन-हरियाली, सौर ऊर्जा, उद्यमिता एवं रोजगार सृजन तथा शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गईं. साथ ही विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में आधारभूत संरचनाओं के विकास पर विशेष जोर दिया गया.

पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का दावा

कार्यक्रम में कहा गया कि जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के नेतृत्व में सभी विभागों ने पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए सुशासन की अवधारणा को मजबूत किया है. प्रशासन ने भविष्य में भी जनसेवा और विकास कार्यों को इसी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया.

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में महाराजगंज विधायक हेम नारायण साह, बड़हरिया विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी, जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, उप विकास आयुक्त अमिताभ सिंह, अपर समाहर्ता प्रमोद कुमार राम, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) इश्ताक अहमद अंसारी सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

जिलेवासियों के सहयोग के प्रति जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन ने जिलेवासियों के सहयोग और विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया. साथ ही भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रखा जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >