46 एचएम व प्रधान शिक्षक से शोकॉज

वित्तीय वर्ष 2025-26 में समग्र शिक्षा के तहत प्राथमिक, मध्य व उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में विभिन्न मदों में व्यय हेतु निर्धारित किए गए ड्राइंग लिमिट राशि के व्यय से संबंधित बैठक में अनुपस्थित रहने वाले 46 प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों एवं प्रधान शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. साथ हीं इनके एक दिन के वेतन को अवरूद्ध भी कर दिया गया है.

सीवान. वित्तीय वर्ष 2025-26 में समग्र शिक्षा के तहत प्राथमिक, मध्य व उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में विभिन्न मदों में व्यय हेतु निर्धारित किए गए ड्राइंग लिमिट राशि के व्यय से संबंधित बैठक में अनुपस्थित रहने वाले 46 प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों एवं प्रधान शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. साथ हीं इनके एक दिन के वेतन को अवरूद्ध भी कर दिया गया है. इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ जय कुमार ने पत्र जारी किया है. साथ हीं दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को निर्देशित किया है कि किस परिस्थिति में उनके द्वारा बैठक में भाग नहीं लिया गया है. साथ हीं कहा है कि स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं होने की स्थिति में उनके विरूद्ध उचित कार्रवाई करते हुए उच्चाधिकारी को प्रतिवेदित कर दिया जाएगा. बता दें कि ड्राइंग लिमिट से संबंधित बैठक 16 व 17 फरवरी को आयोजित की गई थी. 16 फरवरी की बैठक में आंदर प्रखंड के चार व बड़हरिया प्रखंड अंतर्गत 22 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक/प्रधान शिक्षक बिना सूचना के लापरवाही एवं वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना करते हुए उपस्थित नहीं हुए थे. वहीं 17 फरवरी को आयोजित बैठक में बसंतपुर प्रखंड में संचालित पांच विद्यालय व भगवानपुर हाट प्रखंड के 15 विद्यालयों के एचएम /प्रभारी एचएम/प्रधान शिक्षक अनुपस्थित रहे थे. इन विद्यालयों के एचएम से मांगा गया है स्पष्टीकरण : आंदर प्रखंड के सीआरसी उत्क्रमित मध्य विद्यालय अर्कपुर, आंदर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय दोआय व उत्क्रमित मध्य विद्यालय अर्कपुर के अलावा बड़हरिया प्रखंड के सीआरसी प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय, जीएम हाईस्कूल, मध्य विद्यालय हरदिया, मध्य विद्यालय हरिहरपुर लालगढ़, मध्य विद्यालय पहाड़पुर व सदरपुर, नया प्राथमिक विद्यालय धानुक टोला, पीपराही एससी टोला, कुतुब छपरा व शिवराजपुर, प्राथमिक विद्यालय बंगरा बुजुर्ग, जगरनाथपुर, कन्या माधोपुर, रोहड़ा, सलाहपुर 2 व विशुनापुरा तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंगरा, कईल खुर्द, लक्ष्मीपुर, रानीपुर चौधरी टोला, शेखपुरा व सिकंदरपुर के प्राचार्य से 16 फरवरी की बैठक में अनुपस्थित रहने पर शोकाज किया गया है. इसके अलावा 17 फरवरी को बैठक से गायब रहने पर बसंतपुर के समरदह हाईस्कूल, यूसीआरसी एचएस बसंतपुर, यूचएस करचोलिया, बगहा-बगही, बगही के अलावा भगवानपुर हाट के सीआरसी इंद्र सिंह हाईस्कूल हिलसर, हाईस्कूल सह इंटर कालेज मगहर, एनपीएस बंकाजुआ तख्त, हिलसर टोला, मीरहाता मुस्लिम टोला, मिश्रा के टोला, यादव टोला सलेमपुर सहित अन्य विद्यालयों के एचएम से स्पष्टीकरण पूछा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >