भूमि विवाद में चली गोली, पिता-पुत्र घायल

थाना क्षेत्र के महमदा टोला में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई है .इसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये.घायलों में वीरेन्द्र सिंह और उनके पुत्र विवेक कुमार सिंह शामिल है.दोनों को पहले भगवानपुर सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार कर सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया

भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के महमदा टोला में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई है .इसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये.घायलों में वीरेन्द्र सिंह और उनके पुत्र विवेक कुमार सिंह शामिल है.दोनों को पहले भगवानपुर सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार कर सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया. हालत नाजुक देखते हुए उन्हें वहां से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पक्ष के घर से दो महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने लायी है. जानकारी के अनुसार, वीरेन्द्र सिंह और अमरजीत सिंह के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था. शनिवार को भी दोनों पक्षों में झड़प हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को कागजात के साथ रविवार को थाने बुलाया गया था. इस बीच रविवार को बीरेंद्र सिंह के द्वारा नाद रखने को लेकर विवाद बढ़ा और एक पक्ष ने गोली चलाई, जिसमें पिता-पुत्र घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >