सीवान: भगवानपुर हाट के कन्या मध्य विद्यालय से सात सीलिंग पंखे चोरी, लगातार हो रही घटनाओं से बढ़ी चिंता

भगवानपुर हाट प्रखंड में स्कूलों से लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं. हुलेसड़ा स्थित कन्या मध्य विद्यालय से सात सीलिंग पंखे चोरी हो गए, जिससे ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन में चिंता का माहौल है. पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है.

Siwan News: भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के स्कूल लगातार चोरों के निशाने पर हैं. कहीं विद्यालयों से सीलिंग पंखे चोरी हो रहे हैं तो कहीं पानी के मोटर पंप पर चोर हाथ साफ कर रहे हैं. ताजा मामला कन्या मध्य विद्यालय, हुलेसड़ा का है, जहां अज्ञात चोर विद्यालय से सात विद्युत सीलिंग पंखे चोरी कर ले गए.

सुबह विद्यालय खुलने पर हुई चोरी की जानकारी

विद्यालय के प्रधानाध्यापक व्यासमुनी यादव ने भगवानपुर हाट थाना को दिए आवेदन में बताया कि शनिवार 1 अगस्त की शाम करीब चार बजे तक विद्यालय के सभी पंखे सुरक्षित थे. रविवार अथवा शनिवार की रात अज्ञात चोर विद्यालय परिसर में घुसे और सात विद्युत सीलिंग पंखे खोलकर फरार हो गए. सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे विद्यालय खुलने पर शिक्षकों को चोरी की जानकारी हुई. इसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.

पुलिस से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग

प्रधानाध्यापक ने थाना प्रभारी से अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच करने, चोरी गए पंखों की बरामदगी तथा दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की है.

स्कूलों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से दहशत

भगवानपुर हाट प्रखंड में पिछले कुछ दिनों से स्कूलों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. कई विद्यालयों से पहले भी सीलिंग पंखे, पानी के मोटर पंप और अन्य सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. लगातार हो रही चोरी से विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है.

रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग

स्थानीय लोगों ने चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए कुछ नशेड़ी युवकों पर संदेह व्यक्त किया है. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने, विद्यालयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: 1995 से बीजेपी का अभेद्य किला है बांकीपुर, जानिए 1957 से लेकर अब तक कौन-कौन बना विधायक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत यादव

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >