निष्पक्ष चुनाव के आधार हैं सेक्टर पदाधिकारी : डीएम

विधानसभा चुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन आंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में हुआ. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने कहा कि सेक्टर पदाधिकारी का कार्य निर्वाचन प्रक्रिया में अत्यंत महत्वपूर्ण है. उनका दायित्व सबसे पहले शुरु होकर अंत तक रहता है. कहा कि सेक्टर पदाधिकारी चुनाव की धुरी हैं.

प्रतिनिधि, सीवान. विधानसभा चुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन आंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में हुआ. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने कहा कि सेक्टर पदाधिकारी का कार्य निर्वाचन प्रक्रिया में अत्यंत महत्वपूर्ण है. उनका दायित्व सबसे पहले शुरु होकर अंत तक रहता है. कहा कि सेक्टर पदाधिकारी चुनाव की धुरी हैं. जिलाधिकारी ने कहा कि सबसे पहले वलनरेबल क्षेत्र और क्रिटिकल बूथ की पहचान करनी है. इसके लिए उन्होंने विभिन्न मापदंड को विस्तार से बताया. आवंटित किए गए बूथों का नजरी नक्शा, रूटचार्ट और कम्युनिकेशन प्लान पास होना चाहिए. एएमएफ और पहुंच पथ आदि की रिपोर्ट पूरी करें. इलाके का भ्रमण करते हुए आसूचना एकत्र कर भेद्यता मानचित्रण करें. प्रदान किए गए फार्मेट में स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा. नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग उपेंद्र प्रसाद यादव ने पीपीटी के माध्यम से नियुक्ति से लेकर चुनाव पूर्व, चुनाव वाले दिन और चुनाव समाप्ति तक सभी कार्यों को बेहद सूक्षमता से समझाया. उन्होंने प्रदान किए गए किट और उसमें मौजूद विभिन्न प्रपत्र की उपयोगिता और उसे भरने के तरीके को गहनता से समझाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >