सीवान: मैरवा में स्कूली बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर

मैरवा नगर पंचायत ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक भव्य तिरंगा झंडा रैली का आयोजन किया. इस रैली में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति के नारे लगाए. इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है.

Siwan Tiranga Rally: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैरवा नगर पंचायत की ओर से शुक्रवार को भव्य तिरंगा झंडा रैली निकाली गई. नगर के स्तरोन्नत मध्य विद्यालय समेत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रैली में हिस्सा लिया. रैली का नेतृत्व नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी नेहा रानी ने किया.

तिरंगा हाथों में लेकर निकले छात्र-छात्राओं ने नगर पंचायत कार्यालय से रैली की शुरुआत की. इसके बाद रैली स्टेशन चौक, मेन रोड, मझौली चौक, मझौली रोड और थाना रोड होते हुए पुनः नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई. इस दौरान पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए लोगों में देशभक्ति का जोश भर दिया.

बच्चों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत करना उद्देश्य

रैली के दौरान नगर पंचायत के पदाधिकारियों और कर्मियों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया. ईओ नेहा रानी ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का अवसर भी है.

तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक

चेयरमैन किसमती देवी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा निकाली गई यह रैली लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने वाली है. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की ओर से ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को राष्ट्रप्रेम, एकता और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा.

ये रहे मौजूद

मौके पर स्वच्छता पदाधिकारी अर्पित राय, नगर पंचायत चेयरमैन किसमती देवी, उप चेयरमैन समीना खातून, प्रतिनिधि जहीर खान, वार्ड पार्षद दुर्गेश मद्देशिया, बीजू कुमार, बड़ा बाबू शाहनवाज हुसैन, चंदन कुमार राज, चंदन राज, शुभम कुमार, पुनीत कुमार, रंजीत कुमार, राहुल आनंद समेत नगर पंचायत के सभी कर्मी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजन कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >