सीवान में DM ने सुनी 44 से अधिक लोगों की फरियाद, भूमि विवाद में दोनों पक्षों को जनता दरबार में बुलाने का निर्देश

सीवान में जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत 44 से अधिक लोगों की जनसमस्याएं सुनीं. विशेषकर भूमि विवादों के समाधान के लिए शनिवार को जनता दरबार में दोनों पक्षों को बुलाने का निर्देश दिया गया है.

Siwan News : समाहरणालय के संवाद कक्ष में शुक्रवार को ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों की समस्याएं सुनीं. कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.

डीएम ने 44 से अधिक परिवादकर्ताओं की सुनी समस्या

जिला पदाधिकारी ने करीब 44 से अधिक परिवादकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त परिवाद पत्रों की शीघ्र जांच कर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

कई मामलों की जांच की जिम्मेदारी अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सीवान सदर व महाराजगंज तथा अनुमंडल पदाधिकारी सीवान सदर व महाराजगंज को सौंपी गयी.

भूमि विवाद और अतिक्रमण समेत कई मामले पहुंचे

कार्यक्रम में भूमि विवाद, आपसी बंटवारा, अतिक्रमण, कल्याण, बैंकिंग, शस्त्र, आपूर्ति, स्वास्थ्य, नगर पंचायत, पंचायती राज विभाग और विद्युत समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं लेकर लोग पहुंचे. लोगों ने अपनी शिकायतों से संबंधित परिवाद पत्र पदाधिकारियों को सौंपे.

शनिवार के जनता दरबार में दोनों पक्षों को बुलाने का निर्देश

जमीन से जुड़े मामलों को लेकर जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी और थानाध्यक्षों को विशेष निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक शनिवार को अंचल स्तर पर आयोजित होने वाले जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में भूमि विवाद से जुड़े दोनों पक्षों को बुलाया जाये.

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई की जाये और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद नियमानुसार उनके निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >