आरएसएस करेगा 75 स्थानों पर सम्मेलन का आयोजन

स्थानीय सर्किट हाउस में जिले के सभी प्रखंडों (मंडल) के राष्ट्रीय स्वयंसेवक से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें संघ के सभी प्रकल्पों के कार्यकर्ता एवं अधिकारी शामिल हुए. बैठक में जिले में 14 जनवरी से 15 फरवरी तक होने वाले हिंदू सम्मेलन पर विस्तार से चर्चा की गयी

हाजीपुर. स्थानीय सर्किट हाउस में जिले के सभी प्रखंडों (मंडल) के राष्ट्रीय स्वयंसेवक से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें संघ के सभी प्रकल्पों के कार्यकर्ता एवं अधिकारी शामिल हुए. बैठक में जिले में 14 जनवरी से 15 फरवरी तक होने वाले हिंदू सम्मेलन पर विस्तार से चर्चा की गयी और हिंदू सम्मेलन के लिए गृह संपर्क अभियान के तहत 2 लाख परिवारों से गृह संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया. इस दौरान मंडल, बस्ती में सज्जन शक्ति को सक्रिय करने की पहल पर चर्चा हुई. स्थानीय स्तर पर धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं का जात-बिरादरी के प्रमुख, मातृ शक्ति एवं युवाओं का प्रतिनिधित्व हो, इस पर विशेष बल दिया गया. बैठक में जिले के सभी प्रखंडों में कार्यक्रम के लिए संयोजक एवं सह संयोजक की नामों की घोषणा की गयी. जिला के हिन्दू सम्मलेन कार्यक्रम के प्रमुख राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में 75 स्थानों पर हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. कार्यशाला में मुख्य रूप से संघ के सह विभाग संचालक शंभु, जिला कार्यवाह दिलीप, सहित अन्य संघ के अधिकारी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >