अतिक्रमण हटाने को लेकर जाम की सड़क

शहर के नया बाजार में घर के सामने से अतिक्रमण हटाने को लेकर पति-पत्नी ने महाराजगंज - दरौंदा मुख्य सड़क को दो घंटे तक सड़क को जाम कर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी व प्रर्दशन किया.

प्रतिनिधि, महाराजगंज. शहर के नया बाजार में घर के सामने से अतिक्रमण हटाने को लेकर पति-पत्नी ने महाराजगंज – दरौंदा मुख्य सड़क को दो घंटे तक सड़क को जाम कर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी व प्रर्दशन की.शहर के नया बाजार निवासी राज कुमार चौधरी ने बताया कि मेरे घर के सामने स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमण कर दुकान बना कर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है, जिसके चलते घर में आने-जाने में काफी परेशानी होती है. अतिक्रमण हटवाने के लिए बीते कई महीनों से अंचल कार्यालय तो कभी थाना का चक्कर लगाकर थक चुका हूं.इसको लेकर शुक्रवार कि सुबह सड़क जाम कर तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाने को लेकर नारेबाजी की गई.सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार, सीओ जितेन्द्र पासवान व स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से दंपतियों को आश्वासन देने के बाद जाम को हटवाया गया. मैरवा बाजार से बाइक चोर गिरफ्तार मैरवा. मैरवा पुलिस ने बाइक चोरों पर नकेल कसने के लिए लगातार जांच अभियान चला रही है. शुक्रवार को मैरवा बाजार से बाइक चोरी कर फरार हो रहे एक रघुनाथपुर के बाइक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके बाद से एक चोरी का बाइक भी बरामद किया है. गिरफ्तार चोर रघुनाथपुर के आदमापुर गांव के फिरोज अंसारी बताया जाता है. पुलिस ने एक सप्ताह में दूसरी बार बाइक चोर को पकड़ा है. आठ सितंबर को गोरेयाकोठी के बाइक चोर को पकड़ा था. उसके पास से दो चोरी का बाइक बरामद किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >