लखीसराय हादसे पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने जताया दुख, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाये सवाल

Lakhisarai Incident: लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़ के दुखद हादसे में सात महिला श्रद्धालुओं की मौत पर सीवान के राजद नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने घटना पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.

Lakhisarai Incident: लखीसराय के अशोक धाम मंदिर परिसर में भगदड़ के दौरान सात महिला श्रद्धालुओं की मौत पर सीवान के राजद नेताओं ने गहरा दुख जताया है. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की.

भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम की जरूरत

अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि सावन में शिवालयों में, विशेषकर सोमवार को, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है. ऐसे में प्रशासन को भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण यह दुखद हादसा हुआ.

मृतकों के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार से मृतक श्रद्धालुओं के आश्रितों को उचित मुआवजा देने और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की. उन्होंने घटना की जांच कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की भी मांग की.

कई राजद नेता रहे मौजूद

इस मौके पर पूर्व जिला प्रवक्ता उमेश कुमार, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनवारूल हक, हरेंद्र सिंह पटेल, पूर्व नगर अध्यक्ष रमेश यादव, सीवान सदर प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया यादव सहित कई राजद नेता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, लखीसराय हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरविंद कुमार सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >