रिश्वत लेने के आरोप में आवास सहायक पर मुकदमा

गरीबों को आवास आवंटन के नाम पर अवैध वसूली का मामला गरमाने लगा है. प्रखंड के गंभीरपुर के आवास सहायक लाल बाबू यादव पर बीडीओ अंजली कुमारी ने 28 लाभुकों से अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया है.साथ ही निलंबन की कार्रवाई के लिए य रिपोर्ट डीडीसी को सौंप दी है.

प्रतिनिधि,नौतन. गरीबों को आवास आवंटन के नाम पर अवैध वसूली का मामला गरमाने लगा है. प्रखंड के गंभीरपुर के आवास सहायक लाल बाबू यादव पर बीडीओ अंजली कुमारी ने 28 लाभुकों से अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया है.साथ ही निलंबन की कार्रवाई के लिए य रिपोर्ट डीडीसी को सौंप दी है. गंभीरपुर के मुखिया ने अपने आवास सहायक लाल बाबू यादव के खिलाफ लाभुकों से अवैध वसूली की शिकायत बीडीओ अंजली कुमारी से की.इस मामले में जांच के दौरान 28 शिकायतकर्ताओं से पूछताछ की गयी. जिसमें सभी ने पैसे लेने की बात कहा. सुनीता देवी पति वृज किशोर गोंड ने 9,500 रूपये, फुलझरी देवी पति बलिंदर गोंड ने 8 हजार रूपये, पुष्पा देवी पति सुग्रीव गोंड ने 10 हजार रूपये ,शीला देवी पति सुबाष शर्मा ने 5 हजार , विमला देवी पति मनोज शर्मा ने 5 हजार . प्रभावती देवी पति खेदु भगत ने 20 हजार, श्रीमती देवी पति सुरेन्द्र सिंह ने 7 हजार , कलावती देवी पति कामानी दूसाध ने 3 हजार रूपये पुनम देवी पति राकेश मांझी ने 10 हजार रूपये ,अमरजीत मांझी ने 15 हजार, रिंकू देवी पति नंदलाल यादव व सिंधु देवी पति माहातम यादव ने 20 हजार- 20 हजार रुपए देने की बात कही. धर्मशिला देवी पति पारस यादव ने 18,000 रूपये, मुन्नी खातून पति कमरूदीन ने 25 सौ रूपये, दिनेश ठाकुर ने 20 हजार रूपये ,राधिका देवी पति छठी लाल ठाकुर ने 15 हजार ,सैरून खातुन पति नौसाद आलम ने 3 हजार ,सावित्री देवी पति संत राजभर ने 2,000 रूपये ,बनारसी भगत पिता विक्रमा भगत ने 4 हजार रुपये, कमलावती देवी पति शिवप्रसाद राजभर ने 2 हजार रूपये ,मीरा देवी पति सुबाष राजभर एवं रूबी देवी पति पिंटू राजभर ने एक-एक हजार रूपये, कांति देवी पति महाजन राजभर ने एक हजार , सुनिता देवी पति रामनरेश भगत ने 10 हजार ,कमलावती देवी पति शिवप्रसाद राजभर ने 20 हजार आरती देवी पति बेचू राजभर ने 15 हजार रुपये देने का आरोप लगाया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि जांच में शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है. साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीडीसी को भेज दी गयी है. जल्द ही निलंबन की भी कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >