दुघर्टना में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव के समीप शुक्रवार की शाम दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गयी.जबकि दूसरा बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया.मृतक 65 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक नैनपुर निवासी बच्चा सिंह थे.

प्रतिनिधि, पचरुखी. थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव के समीप शुक्रवार की शाम दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गयी.जबकि दूसरा बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया.मृतक 65 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक नैनपुर निवासी बच्चा सिंह थे. दूसरे बाइक सवार की पहचान नहीं हो पायी है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सन्नी कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर घायल को इलाज के सीएचसी पचरुखी पहुंचाया.वहीं की शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन दहाड़ मार कर रोने बिलखने लगे. स्कॉर्पियो ने अर्धनिर्मित हनुमान मंदिर में मारी टक्कर, चार घायल प्रतिनिधि, दरौंदा. छपरा सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर दरौंदा महाराजगंज रेलवे फाटक के समीप अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने अर्धनिर्मित हनुमान मंदिर में टक्कर मार दी. मंदिर में आराम कर रहें दीनानाथ उर्फ ज्योतिष मांझी सहित स्कॉर्पियो में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर मंदिर के पुजारी ज्योतिष मांझी अर्धनिर्मित हनुमान मंदिर में आराम कर रहे थे. इस बीच छपरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अर्ध निर्मित हनुमान मंदिर में आकर टक्कर मार दिया. जिसमें पुजारी सहित स्कॉर्पियो में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए. घटना को देखकर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. इधर स्थानीय लोग पुजारी सहित अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. घायलों में दर्शनी गांव निवासी रामसूरत सिंह, पत्नी रामावती सिंह एवं पुत्री प्रतिमा कुमारी शामिल है. बता दें कि पूर्व के एक महीना पहले भी एक अनियंत्रित और निर्मित मंदिर में टक्कर मारी थी जिसमें पुजारी घायल हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >