बड़हरिया में रेखा गुप्ता का रोड शो

बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को चुनावी माहौल तब और गर्म हो गया जब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जदयू प्रत्याशी इंद्रदेव सिंह पटेल के समर्थन में भव्य रोड शो किया. वाहनों के साथ रेखा गुप्ता का काफिला बड़का गांव से रवाना होकर तरवारा, दीनदयालपुर, शिवधारी मोड़ होते हुए बड़हरिया मुख्यालय पहुंचा.

प्रतिनिधि,सीवान.बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को चुनावी माहौल तब और गर्म हो गया जब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जदयू प्रत्याशी इंद्रदेव सिंह पटेल के समर्थन में भव्य रोड शो किया. वाहनों के साथ रेखा गुप्ता का काफिला बड़का गांव से रवाना होकर तरवारा, दीनदयालपुर, शिवधारी मोड़ होते हुए बड़हरिया मुख्यालय पहुंचा.रास्ते में जगह-जगह एनडीए समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर और फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जोरदार स्वागत किया. रेखा गुप्ता के साथ जदयू प्रत्याशी इंद्रदेव सिंह पटेल,भाजपा नेता विनोद सोनकर ,भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी भी वाहन पर सवार होकर समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे.रोड शो का काफिला आगे बढ़ते हुए ऐतिहासिक यमुनागढ़ पहुंचा, जहां रेखा गुप्ता ने देवी माई की पूजा-अर्चना की. इसके बाद काफिला कोइरी गांवा, कुंडवा, बरहनी बाजार, बिंदुसार और आकोपुर की ओर रवाना हुआ. इस अवसर पर भाजपा, जदयू और लोजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >