पोर्टल फेल होने से छह दिनों से रजिस्ट्री ठप

पिछले छह दिनों से ऑनलाइन पोर्टल फेल होने के कारण पूरे जिले में जमीन की रजिस्ट्री का काम ठप पड़ा है. इस वजह से ऑनलाइन चालान नहीं कट पा रहा है और करीब 75 फीसदी रजिस्ट्री का काम रुक गया है. जिला निबंधन कार्यालय सहित दरौली, रघुनाथपुर, बसंतपुर, बड़हरिया और महाराजगंज के सभी रजिस्ट्रार कार्यालयों में जमीन का निबंधन प्रभावित है.जिन लोगों का पहले से चालान कटा हुआ है. उन्हीं का रजिस्ट्री फिलहाल हो रहा है. लेकिन उनकी संख्या बेहद कम है.

प्रतिनिधि,सीवान.पिछले छह दिनों से ऑनलाइन पोर्टल फेल होने के कारण पूरे जिले में जमीन की रजिस्ट्री का काम ठप पड़ा है. इस वजह से ऑनलाइन चालान नहीं कट पा रहा है और करीब 75 फीसदी रजिस्ट्री का काम रुक गया है. जिला निबंधन कार्यालय सहित दरौली, रघुनाथपुर, बसंतपुर, बड़हरिया और महाराजगंज के सभी रजिस्ट्रार कार्यालयों में जमीन का निबंधन प्रभावित है.जिन लोगों का पहले से चालान कटा हुआ है. उन्हीं का रजिस्ट्री फिलहाल हो रहा है. लेकिन उनकी संख्या बेहद कम है. लगभग 10 से 15 लोग ही रोजाना निबंधन करा पा रहे हैं.बाकी लोग रोजाना कार्यालय पहुंचकर मायूस लौट जा रहे हैं. इस कारण राजस्व वसूली पर भी बड़ा असर पड़ रहा है. नकल निकलवाने का काम भी बंद हो गया है क्योंकि उसके लिए भी ऑनलाइन चालान की जरूरत होती है. रैयतों और आम नागरिकों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि हमें पैसों की जरूरत है, लेकिन रजिस्ट्री न होने से बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है.पहले की तरह भीड़ भी अब रजिस्ट्री कार्यालयों में देखने को नहीं मिल रही है.कातिब भी दिनभर बैठकर लौट जा रहे हैं.बताया जा रहा है कि गवर्नमेंट रिसिप्ट अकाउंट सिस्टम पोर्टल पर ही चालान कटता है.लेकिन सर्वर ओवरलोड होने के कारण यह पोर्टल खुल नहीं रहा है.जैसे ही लॉगिन करने की कोशिश होती है तो यह डिनाई मोड में चला जाता है.नतीजा यह है कि राजस्व जमा नहीं हो रहा है. जिला अवर निबंधक पंकज कुमार झा ने बताया कि सर्वर की समस्या के कारण ही ऑनलाइन चालान नहीं कट पा रहा है और इसका असर 75 फीसदी कामकाज पर पड़ गया है. फिलहाल जिनका चालान पहले से कटा हुआ है, उनका ही निबंधन हो पा रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यालय स्तर से पोर्टल को दुरुस्त करने की प्रक्रिया चल रही है. जैसे ही सर्वर ठीक होगा. रजिस्ट्री का काम फिर से सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा. इधर वित्त विभाग के सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के कारण करीब दो हफ्ते से चालान कटने में दिक्कत आ रही है. इसका असर सिर्फ निबंधन विभाग पर ही नहीं बल्कि परिवहन विभाग पर भी पड़ रहा है. ड्राइविंग लाइसेंस का लर्निंग, रिन्युअल, ट्रांसफर, फिटनेस, टैक्स समेत अन्य काम भी ठप पड़े हैं. लोग हर दिन विभागीय कार्यालयों का चक्कर लगाते हैं और निराश होकर लौट जाते हैं.चालान नहीं कटने से लोगों पर जुर्माना भी लगातार बढ़ता जा रहा है. परिवहन विभाग की साइट बंद होने से विभिन्न वाहनों पर लगे जुर्माने की राशि भी जमा नहीं हो पा रही है.जिस कारण गाड़ियों को प्रशासन छोड़ नहीं रहा है. लगातार समस्या से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >