siwan news. बिना कागजात के संचालित तीन निजी अस्पतालों में छापेमारी

डॉक्टर व संचालक फरार, जिला गोपनीय शाखा में उपस्थित होकर कागज जमा करने का निर्देश

मैरवा. थाना क्षेत्र में फर्जी तरीके से संचालित हो रहे निजी अस्पतालों के खिलाफ गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने छापेमारी की. शिकायतों के बाद गठित टीम ने प्राणगढ़ी स्थित सुगांती अस्पताल, मां शारदा अस्पताल और बैकुंठ छापर स्थित साइन अस्पताल में छापेमारी की. छापेमारी शुरू होते ही संचालकों और कथित डॉक्टरों में अफरा-तफरी मच गयी. टीम के पहुंचने की भनक लगते ही डॉक्टर और संचालक अस्पताल छोड़कर फरार हो गये. छापेमारी के दौरान मां शारदा अस्पताल में तीन मरीज और सुगांती अस्पताल में आठ मरीज भर्ती थे. प्रशासनिक सख्ती को देखते हुए आसपास में अवैध रूप से चल रहे अन्य जांच केंद्रों और क्लिनिकों के संचालक भी शटर गिराकर भाग खड़े हुए. एक्सक्यूटिव मजिस्ट्रेट रविन्द्र कुमार और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रवि प्रकाश के साथ पुलिस बल टीम में शामिल थी. मजिस्ट्रेट ने कहा कि तीनों अस्पतालों के संचालक तत्काल जिला गोपनीय शाखा में उपस्थित होकर अपने अस्पताल के निबंधन और योग्यता से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत करें. यदि जांच में कागजात फर्जी या अवैध पाये जाते हैं, तो संबंधित संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >