DM ने शुरू किया पल्स पोलियो महा अभियान, सीवान में 3.82 लाख बच्चों तक पहुंचेगी खुराक

Pulse Polio Campaign : सीवान जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार से हो गई. पांच दिनों तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले के 3.82 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है.

Pulse Polio Campaign : (अमर नाथ शर्मा) सीवान जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार से हो गई. पचरुखी प्रखंड के पकड़ी बंगाली आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-202 पर जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया. पांच दिनों तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले के 3.82 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है.

डीएम ने दिलाया पोलियो मुक्त समाज का संदेश

जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि पोलियो मुक्त समाज बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं और स्वास्थ्य विभाग की टीम का पूरा सहयोग करें ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे.

आशा कार्यकर्ता ने फीता काटकर की शुरुआत

अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी के निर्देश पर आशा कार्यकर्ता संध्या देवी ने फीता काटकर की. इसके बाद सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार, डीएमओ डॉ. ओपी लाल, डीपीएम विशाल कुमार सिंह, डब्ल्यूएचओ के आरआरटी डॉ. अमजद अली तथा पचरुखी के मेडिकल ऑफिसर ने भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई.

3.82 लाख बच्चों तक पहुंचेगी पोलियो की खुराक

सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि जिले में 3 लाख 82 हजार 173 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम 5 लाख 37 हजार 886 घरों तक पहुंचेगी, ताकि कोई भी पात्र बच्चा छूटने न पाए.

Siwan News : हजारों स्वास्थ्यकर्मी अभियान में जुटे

अभियान को सफल बनाने के लिए 1306 हाउस-टू-हाउस टीम, 167 ट्रांजिट टीम, 35 मोबाइल टीम, 477 सुपरवाइजर तथा 2996 टीकाकर्मियों की तैनाती की गई है. सभी टीमों को निर्देश दिया गया है कि पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक हर हाल में पहुंचाई जाए.

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से मांगा सहयोग

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करें और अपने बच्चों को समय पर पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं. कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रबंधक अंजनी कुमार, शाहिद अर्शलान, अशोक कुमार शर्मा, आलोक सुधाकर समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

Also Read : सारण में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, DM ने बच्चों को पिलाई दो बूंद, 28 जून से 2 जुलाई तक चलेगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >