सीवान में प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

रविवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमसिकड़ी सीवान-मैरवा मुख्य मार्ग पर एक प्रोपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या कर दी. प्रोपर्टी डीलर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपाली गांव निवासी नरसिंह यादव के पुत्र वीरेंद्र यादव के रूप में हुई है.

सीवान. रविवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमसिकड़ी सीवान-मैरवा मुख्य मार्ग पर एक प्रोपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या कर दी. प्रोपर्टी डीलर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपाली गांव निवासी नरसिंह यादव के पुत्र वीरेंद्र यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है वीरेंद्र सीवान से अपने गांव निवासी दोस्त हतीमुल्लाह के साथ बाइक से मछली लेकर अपने गांव जा रहा था. तभी जमसिकरी के समीप एक बाइक पर सवार दो अपराधी आएं और हतीमुल्लाह को बाइक से उतारकर भगा दिया.

उसके बाद वीरेंद्र की सिर में गोली मारकर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय, नगर थाना जयप्रकाश पंडित, महादेवा थाना और मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष ददन सिंह मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही हैं. बताते चलें कि परिवार वालों का आरोप है कि सोची-समझी साजिश के तहत वीरेंद्र यादव की हत्या की गयी है. इसको लेकर एसडीपीओ जितेंद्र पांडे ने इस रोड में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >