निजी क्लिनिक छापेमारी, 5 लाख की दवाएं जब्त

जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के एनएच-331डी के समीप स्थित डॉ आनंद द्वारा संचालित क्लिनिक ‘आशीष सेवा सदन’ पर औषधि विभाग ने शनिवार को दूसरी बार छापेमारी की.इसके पहले पांच फरवरी को भी छापेमारी की गयी थी.

प्रतिनिधि, सीवान. जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के एनएच-331डी के समीप स्थित डॉ आनंद द्वारा संचालित क्लिनिक ‘आशीष सेवा सदन’ पर औषधि विभाग ने शनिवार को दूसरी बार छापेमारी की.इसके पहले पांच फरवरी को भी छापेमारी की गयी थी. छापेमारी मजिस्ट्रेट सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल राज के नेतृत्व में की गई, जिसमें औषधि निरीक्षक हरिनारायण सहनी, दयानंद प्रसाद सिंह एवं रविशंकर शामिल थे.कार्रवाई के दौरान टीम ने क्लिनिक से लगभग 5 लाख रुपये मूल्य की करीब 50 प्रकार की दवाएं जब्त कीं.बताया गया कि इससे पूर्व गुरुवार को भी औषधि विभाग ने बिना लाइसेंस संचालित दवा दुकान पर छापेमारी करते हुए लगभग 3 लाख रुपये मूल्य की 34 प्रकार की दवाएं जब्त की थीं. शनिवार को जब औषधि विभाग की टीम क्लिनिक की जांच के लिए पहुंची तो वहां भारी मात्रा में दवाएं, स्लाइन तथा अन्य चिकित्सीय सामग्री बरामद की गई. जांच के दौरान क्लिनिक में एक ऑपरेशन टेबल भी मिला, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि डॉ. आनंद द्वारा मरीजों की सर्जरी भी की जाती थी, जबकि उनके पास किसी प्रकार की वैध चिकित्सकीय डिग्री अथवा लाइसेंस नहीं पाया गया. उल्लेखनीय है कि सारण जिले के मशरख थाना क्षेत्र के स्टाइल बाजार महावीर चक निवासी बीकु कुमार द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, महराजगंज के समक्ष इस संबंध में परिवाद दाखिल किया गया था. परिवाद में आरोप लगाया गया था कि डॉ. आनंद द्वारा ‘आशीष सेवा सदन’ के नाम से बिना किसी वैध डिग्री, लाइसेंस अथवा सरकारी प्रमाण पत्र के दवा दुकान एवं उपचार केंद्र का संचालन किया जा रहा है.मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, महराजगंज ने पांच फरवरी को स्थल जांच के लिए संयुक्त जांच टीम का गठन किया था. गठित टीम में अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी लकड़ी नबीगंज एवं औषधि निरीक्षक, महराजगंज को सदस्य बनाया गया था.औषधि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब्त दवाओं की सूची तैयार की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >