बाइपास में कोर्ट कैंपस बनाने की तैयारी

पटना हाइकोर्ट के न्यायाधीश खातिम रजा ने व्यवहार न्यायालय के निरीक्षण व अधिवक्ताओं से संवाद के दौरान कहा कि आवश्यकता है कि सभी न्यायालय एक ही कैंपस में हो.इसको लेकर बाइपास पर 25 एकड़ जमीन अधिग्रहित कर वहां स्थापना कराने को लेकर पहल की जायेगी.जिससे की अधिवक्ताओं के साथ ही वादकारियों को भी न्यायायिक कार्य में सहुलियत होगी.नि

प्रतिनिधि,सीवान.पटना हाइकोर्ट के न्यायाधीश खातिम रजा ने व्यवहार न्यायालय के निरीक्षण व अधिवक्ताओं से संवाद के दौरान कहा कि आवश्यकता है कि सभी न्यायालय एक ही कैंपस में हो.इसको लेकर बाइपास पर 25 एकड़ जमीन अधिग्रहित कर वहां स्थापना कराने को लेकर पहल की जायेगी.जिससे की अधिवक्ताओं के साथ ही वादकारियों को भी न्यायायिक कार्य में सहुलियत होगी.निरीक्षी जज के रूप में पहुंचे खातिम रजा ने शनिवार को अधिवक्ता संघ भवन में अधिवक्ताओं से सीधा संवाद भी किया. संघ के अध्यक्ष शंभू दत्त शुक्ला व महासचिव नवेन्दु शेखर दीपक ने निरीक्षी जज खातिम रजा का स्वागत किया. इस दौरान अधिवक्ता नरेश सिंह, कमल किशोर सिंह, अमरेश सिंह, रीना देवी, जनार्दन सिंह, मनोज सिंह, मोहन पांडे, प्रकाश मिश्रा, अलिमुल्ला समेत अन्य ने आये दिन न्यायिक कार्य के दौरान आनेवाल समस्याओं से अवगत कराया.जिसमें मुख्यत: कोर्ट कार्यालय द्वारा सुनवाई की तिथि पर रिकार्ड समय से प्रस्तुत नहीं करने,न्यायालय के सम्मन व वारंट के आदेश को समय से थानों में तामिला नहीं कराने की बात कही.इस पर निरीक्षी जज ने आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया.साथ ही अधिवक्ताओं से भी रचनात्मक पहल करने का सुझाव दिया. निरीक्षण के दौरान व्यवहार न्यायालय बोर्ड व किशोर न्यायालय बोर्ड का जायजा लेते हुए खातिम रजान ने आवश्यक सुझाव व निर्देश भी दिये.साथ ही महिला हाजत व पुलिस बैरक का उद्घाटन भी किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >