सीवान में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित, तस्वीरों में देखिए कार्यक्रम की खास झलकियां
Pratibha samman samaroh 2026: सीवान के मैरवा रोड स्थित पुराना सूता मिल फैक्ट्री परिसर में अवस्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार को प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया.
Pratibha samman samaroh 2026: सीवान में बुधवार को प्रभात खबर की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया है. सम्मान समारोह का आयोजन मैरवा रोड सथित पुराना सूता मिल फैक्ट्री परिसर के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में हुआ. प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में इस वर्ष जिले के सीबीएसई, आईसीएसई और बिहार बोर्ड के मैट्रिक व इंटर के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
नीचे देखिए कार्यकर्म से जुड़ी तस्वीरें
सीवान में बुधवार को आयोजित प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का उद्घाटन करते सांसद विजयलक्ष्मी देवी, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी, पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा व अन्य अतिथि.प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं. प्रतिभा सम्मान समारोह में उपस्थित अतिथिPratibha samman samaroh 2026: सीवान में प्रतिभा सम्मान समारोह उपस्थित छात्रसम्मान समारोह में शामिल छात्रअतिथियों को किया गया सम्मानितअतिथि को सम्मानित करते हुए
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.