सीवान: महाराजगंज में बिजली की आंखमिचौली से लोग परेशान, हाई वोल्टेज और लो वोल्टेज बनी बड़ी समस्या

महाराजगंज अनुमंडल में लगातार बिजली कटौती और हाई वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता त्रस्त हैं. 21 घंटे बिजली मिलने के सरकारी दावे के बावजूद, लोगों को केवल 10-15 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इससे घरेलू कामों के साथ-साथ खेती और छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं.

Siwan News: महाराजगंज अनुमंडल में लगातार हो रही बिजली की आंखमिचौली से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है. बिजली विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए महीनों से मेंटेनेंस कार्य और जर्जर तारों के बदलने का दावा किया जा रहा है, लेकिन हल्की बारिश होते ही बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है. कई बार घंटों बाद बिजली बहाल हो पाती है.

21 घंटे के दावे के बावजूद 10 से 15 घंटे ही मिल रही बिजली

ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग की ओर से 21 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जाता है, लेकिन वास्तविकता में उन्हें प्रतिदिन केवल 10 से 15 घंटे ही बिजली मिल रही है. इससे घरेलू कार्यों के साथ-साथ खेती और छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं.

हाई वोल्टेज से जल रहे बिजली उपकरण

ग्रामीण फीडर से जुड़े कई इलाकों में पिछले दो-तीन दिनों से हाई वोल्टेज की समस्या बनी हुई है. इसके कारण कई घरों में एलईडी बल्ब, पंखे और अन्य विद्युत उपकरण खराब हो गए हैं.

वहीं, कुछ गांवों में लो वोल्टेज की समस्या से लोग जूझ रहे हैं. कम वोल्टेज के कारण पानी की मोटर तक नहीं चल पा रही है, जिससे पेयजल और सिंचाई की समस्या भी उत्पन्न हो रही है.

शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता भी परेशान

महाराजगंज पावर सब स्टेशन के पश्चिमी क्षेत्र से जुड़े उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें दिन में 10 से 14 घंटे तक बिजली नहीं मिलती. शिकायत करने पर विभाग की ओर से अक्सर "लाइन में फॉल्ट है, उसे ठीक किया जा रहा है" कहकर जवाब दिया जाता है.

क्या बोले सहायक विद्युत अभियंता

महाराजगंज के सहायक विद्युत अभियंता दिलीप कुमार ने बताया कि सबडिवीजन में बिजली की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि लाइन में फॉल्ट आने पर उसे ठीक करने में कुछ समय लगता है. फॉल्ट दूर होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाती है.

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Afjal anwar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >