राजनीतिक पहचान मजबूत करनी होगी

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सारण के सांसद राजीव प्रताप रुड़ी की सांगा यात्रा बुधवार को जिले में संपन्न हुई. यात्रा का आगाज एकमा से हुआ. जहां स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया. यात्रा सिसवन पहुंची. महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सांसद ने किया.

सीवान: पूर्व केंद्रीय मंत्री व सारण के सांसद राजीव प्रताप रुडड़ी की सांगा यात्रा बुधवार को जिले में संपन्न हुई. यात्रा का आगाज एकमा से हुआ. जहां स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया. यात्रा सिसवन पहुंची. महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सांसद ने किया. सांगा यात्रा के दौरान सारण सांसद श्री रुड़ी का रघुनाथपुर ब्लॉक परिसर, अदमापुर संठी मोड़, कसीला मोड़ और दरौली मोड़ पर भी लोगों ने ढोल-नगाड़ों, जयघोष के साथ स्वागत किया गया. दोन और तितिरा के एक मैरेज हॉल में आयोजित सभाओं में सांसद श्री रुडड़ी ने समाज के लोगों को संबोधित किया. दोन में श्री रुड़ी ने कहा कि क्षत्रिय समाज को अपनी राजनीतिक पहचान मजबूत करनी होगी. उन्होंने बाबू वीर कुंवर सिंह और महाराणा प्रताप की परंपरा का स्मरण कर समाज से संघर्ष और आत्मसम्मान की राह पर चलने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि मैं क्षत्रिय समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए हर संघर्ष हेतु मैं तत्पर हूं.युवाओं से कहा कि वे दूसरों के पीछे न चलकर अपने समाज के नेतृत्व को आगे बढ़ाएं. मौके पर जदयू नेता अजय सिंह, भाजपा नेता धनंजय सिंह, राजीव कुमार सिंह उर्फ बिटू सिंह, कामेश्वर सिंह मुन्ना, सोनू सिंह, विमल प्रताप सिंह, कामेन्द्र सिंह, बबलू सिंह, मनीष सिंह, नीतेश सिंह, दिलीप सिंह मुखिया, अमित सिंह, परमानंद सिंह, अनिल सिंह, राजू सिंह, पवन सिंह, देवेन्द्र सिंह, रिंकु सिंह, जटा शंकर सिंह, संजय सिंह, शीबु सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >