सीवान में ऑर्केस्ट्रा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 11 लड़कियां मुक्त, 3 नाबालिग मिलीं, 2 संचालक गिरफ्तार

Siwan Orchestra Raid: सीवान जिले में पुलिस ने 'ऑपरेशन नया सवेरा' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑर्केस्ट्रा में नृत्य करा रही 11 लड़कियों को मुक्त कराया है. इस मामले में दो संचालकों को गिरफ्तार किया गया है और मानव तस्करी के एंगल से जांच जारी है.

Siwan Orchestra Raid: सीवान जिले में अवैध देह व्यापार और मानव तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन नया सवेरा' के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑर्केस्ट्रा में काम करा रही 11 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है. इस दौरान दो ऑर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि लड़कियों को किन परिस्थितियों में वहां लाया गया था और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने दरौली प्रखंड के दोन स्थित न्यू परी आर्केस्ट्रा एंड म्यूजिकल ग्रुप और पूजा आर्केस्ट्रा में छापेमारी की. इस दौरान न्यू परी आर्केस्ट्रा एंड म्यूजिकल ग्रुप के संचालक रंजीत सिंह तथा पूजा आर्केस्ट्रा के संचालक गणेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. छापेमारी के दौरान कुल 11 लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें तीन नाबालिग पाई गईं.

मानव तस्करी के एंगल से हो रही जांच

पुलिस के अनुसार सभी लड़कियों के वास्तविक नाम, पता और उम्र का सत्यापन कराया जा रहा है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उन्हें नौकरी या अन्य किसी बहाने से यहां लाया गया था या फिर मानव तस्करी के जरिए इस काम में धकेला गया. पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

तीन संचालकों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

इस मामले में दरौंदा और महाराजगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी विक्की कुमार, रसूलपुर निवासी आबिद अंसारी तथा महाराजगंज थाना क्षेत्र के बड़का टेंगरा निवासी दिलीप कुमार के रूप में हुई है. तीनों से पूछताछ कर पुलिस अन्य लोगों की संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है.

एएचटीयू और रेस्क्यू फाउंडेशन की टीम भी रही शामिल

इस अभियान में दरौंदा व महाराजगंज थाना पुलिस के अलावा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और रेस्क्यू फाउंडेशन, दिल्ली की टीम भी शामिल रही. पुलिस का कहना है कि अवैध देह व्यापार और मानव तस्करी के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने लोगों से की अपील

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी महिलाओं या नाबालिग लड़कियों के शोषण, अवैध देह व्यापार अथवा मानव तस्करी की सूचना मिले तो इसकी जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में 130 करोड़ की लागत से बनेगा नया बाइपास, यूपी और सबेया एयरपोर्ट जाना होगा आसान



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pankaj kumar

Published by: Vivek Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >