पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा

महाराजगंज थाना क्षेत्र के आकाशी मोड़ व सुरबीर गांव से पुलिस ने करोड़ों रूपये के दो पहिया, चार पहिया वाहन तथा स्पेयर पार्टस को पुलिस ने बरामद किया है. इस संबंध में शनिवार को एसडीपीओ अमन ने महाराजगंज थाना पर प्रेस वार्ता कर यह जानकारी देते हुए बताया कि 30 सितंबर को महाराजगंज थाना क्षेत्र के आकाशी मोड़ स्थित ओहाब खान के दुकान पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक बड़े बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

प्रतिनिधि, महाराजगंज. महाराजगंज थाना क्षेत्र के आकाशी मोड़ व सुरबीर गांव से पुलिस ने करोड़ों रूपये के दो पहिया, चार पहिया वाहन तथा स्पेयर पार्टस को पुलिस ने बरामद किया है. इस संबंध में शनिवार को एसडीपीओ अमन ने महाराजगंज थाना पर प्रेस वार्ता कर यह जानकारी देते हुए बताया कि 30 सितंबर को महाराजगंज थाना क्षेत्र के आकाशी मोड़ स्थित ओहाब खान के दुकान पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक बड़े बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल व स्पेयर पार्टस की खरीद बिक्री का भी खुलासा किया है. गोरेयाकोठी एंव महाराजगंज थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर दुकान व सुरबीर गांव के एक घर से 31 मोटरसाइकिल, 64 मोटरसाइकिल का इंजन, दो मारूती का टायर, रिक 10, शॉकर 162, साइलेंसर 94, स्पिंग्र 129, मोटरसाइकिल की टंकी 25, मोटरसाइकिल खोलने वाला मशीन 1, पंच करने वाला मशीन 14 बरामद किया गया. इस मामले में गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में महाराजगंज थाना कांड संख्या 492/2025 तथा गोरेयाकोठी थाना कांड संख्या 333/25 दर्ज की गई है. जिसमें घोबवलिया निवासी सुनील कुमार के घर के पीछे से तीन मोटरसाइकिल, एक मारूति कार बरामद कि गयी. सुनील कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा इस मामले सुरबीर निवासी ओहाब खान, मीना खान सहित 10-12 अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी करायी गई है. पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि वे एक संगठित वाहन चोरी और छिनतई गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं. उन्होने बताया कि वे चोरी की मोटरसाइकिलें आकाशी मोड़ स्थित वहाब खान और उसके सहयोगी ओहाब खान व मीना खान को 5 हजार रुपये प्रति मोटरसाइकिल के हिसाब से बेचते थे. वसाब खान और उसके सहयोगी इन चोरी की मोटरसाइकिलों को या तो अन्य अपराधियों को बेच देते थे या उनके पाट-पुर्जे को निकालकर बेचते थे. एसडीपीओं ने बताया कि चोरी का मोटरसाइकिल, वाहन एवं अन्य स्पेयर पार्ट्स खरीदने का गिरोह बनाया गया था. यह गिरोह अंतराज्यीय गिरोह से तार जुड़ा है इसकी जांच की जा रही है. छापेमारी दल में सर्किल इंस्पेक्टर अमरेन्द्र कुमार, महाराजगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार, गोरेयाकोठी थाना अध्यक्ष मनीष कुमार सहित अनेक पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >