पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

रघुनाथपुर .रविवार को अहले सुबह फुलवरिया गांव के स्कूल से उत्तर एक युवक की शव पेड़ से लटका मिला.युवक की पहचान फुलवरिया गांव के 40 वर्षीय राजू भगत के रूप में हुई है.

रघुनाथपुर .रविवार को अहले सुबह फुलवरिया गांव के स्कूल से उत्तर एक युवक की शव पेड़ से लटका मिला.युवक की पहचान फुलवरिया गांव के 40 वर्षीय राजू भगत के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के किसी व्यक्ति द्वारा शौच जाने के क्रम में लोगों को घटना की जानकारी मिली. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.जानकारी के अनुसार मृतक दिल्ली के किसी निजी कंपनी में काम करता था इस मामले में थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विजय कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की अनुसंधान में पुलिस जुटी हुई हैं. राजू दिल्ली रहता था कब आया घर को पता नहीं राजू भगत दिल्ली में रह कर अपनी परिवार को अपने परिवार का पालन पोषण करता था. राजू गांव पर कब आया परिवार के सदस्यों की इसकी सूचना नही था. जब रविवार को सुबह में गांव के एक पेड़ में लटके होने की सूचना से मालूम हुआ कि राजू का शव है.राजू की दो पुत्र दो पुत्री हैं. पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >