पंचायत सरकार भवन विकास का मजबूत आधार

सीवान सदर प्रखंड के कर्णपुरा पंचायत में रविवार को नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का भव्य उद्घाटन किया गया.दो करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से बने इस पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय एवं सांसद विजयलक्ष्मी देवी ने संयुक्त रूप से किया.

सीवान. सीवान सदर प्रखंड के कर्णपुरा पंचायत में रविवार को नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का भव्य उद्घाटन किया गया.दो करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से बने इस पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय एवं सांसद विजयलक्ष्मी देवी ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन के अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंचायत सरकार भवन गांव के विकास का मजबूत आधार है. इसके माध्यम से ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध होंगी. श्री पांडेय ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि पंचायत स्तर पर ही जनता की समस्याओं का समाधान हो, ताकि लोगों को प्रखंड व जिला कार्यालयों का अनावश्यक चक्कर न लगाना पड़े. पंचायत सरकार भवन ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है. सांसद विजयलक्ष्मी देवी ने कहा कि पंचायत सरकार भवन बनने से पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच संवाद और अधिक मजबूत होगा.यहां ग्राम कचहरी, पंचायत सचिवालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे न्याय और विकास की प्रक्रिया तेज होगी. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. उद्घाटन समारोह में कर्णपुरा पंचायत की मुखिया रूमाना खातून, पूर्व मुखिया सुगांती देवी, खुर्शीद इकबाल, शैलेंद्र सिंह, मुकेश कुमार बंटी, संवेदक अमरेंद्र कुमार राजन सहित कई जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >