सीवान के गुठनी में पैक्स चुनाव को लेकर गहमागहमी, अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर 3 नामांकन

सीवान जिले के गुठनी प्रखंड में पैक्स चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन प्रत्याशियों और समर्थकों से गुलजार रहा. अध्यक्ष पद के लिए तीन और कार्यकारिणी सदस्य के लिए 10 लोगों ने पर्चा भरा. अब चुनावी सरगर्मी बढ़ने की उम्मीद है.

PACS Election: सीवान जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को पैक्स चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की काफी चहल-पहल रही. सुबह से ही नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की भीड़ प्रखंड मुख्यालय पहुंचने लगी. नामांकन प्रक्रिया को लेकर पूरे दिन प्रखंड परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा.

अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी नवनीत नमन ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन पैक्स अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 10 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया.

कार्यकारिणी सदस्य के लिए अलग-अलग वर्गों से 10 नामांकन

कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए नामांकन करने वाले 10 प्रत्याशियों में सामान्य वर्ग के छह, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के दो, पिछड़ा वर्ग के एक तथा अति पिछड़ा वर्ग के एक प्रत्याशी शामिल हैं. नामांकन के आंकड़े सामने आने के बाद अब चुनावी गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है.

दो काउंटरों पर दाखिल हुआ नामांकन

नामांकन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रखंड मुख्यालय में दो काउंटर बनाये गये थे. इन काउंटरों पर बीपीआरओ कुमार कार्तिकेय और बीसीओ चिंतेश बैठा को प्रतिनियुक्त किया गया था. अधिकारियों और कर्मचारियों की निगरानी में प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई प्रक्रिया

बीडीओ नवनीत नमन ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 10 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. उन्होंने कहा कि पूरी नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई.

अब चुनावी गतिविधियों पर रहेगी नजर

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशियों की ओर से चुनावी तैयारियां तेज होने लगी हैं. पैक्स चुनाव को लेकर प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से संपर्क साधने में जुटेंगे. सीवान जिले में पैक्स चुनाव की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की ओर से भी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्र प्रकाश दूबे

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >