पंचायत सशक्त होगी तभी राज्य बनेगा समृद्ध : मंगल

जिला मुखिया महासंघ के तत्वावधान में रविवार को टाउन हॉल में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि महासम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, सांसद विजय लक्ष्मी देवी, विधायक कर्णजीत सिंह, देवेश कांत सिंह, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अजय भास्कर चौहान, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी तथा प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

प्रतिनिधि, सीवान. जिला मुखिया महासंघ के तत्वावधान में रविवार को टाउन हॉल में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि महासम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, सांसद विजय लक्ष्मी देवी, विधायक कर्णजीत सिंह, देवेश कांत सिंह, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अजय भास्कर चौहान, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी तथा प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. महासम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि अपने-अपने पंचायतों में हेल्थ सब सेंटर के निर्माण हेतु सरकारी भूमि चिन्हित कर स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराएं ताकि शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जा सके. उन्होंने यह भी घोषणा की कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में उन्हें मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है और आज गांव शहर का रूप ले रहे हैं. यदि पंचायत सशक्त होगी तो बिहार निश्चित रूप से समृद्ध बनेगा. लोकतांत्रिक व्यवस्था की जड़ त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि उनका कार्यकाल लगभग आठ माह शेष है, ऐसे में वे अपने पंचायत में ऐसा एक उल्लेखनीय कार्य अवश्य करें. जिसके आधार पर जनता के बीच गर्व से वोट मांग सकें.उन्होंने कृषि क्षेत्र में किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयकों के माध्यम से ठोस पहल करने, न्याय मित्रों के सहयोग से ग्राम कचहरी को प्रभावी बनाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए शिक्षकों एवं अभिभावकों के साथ नियमित बैठक करने पर जोर दिया. पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की मांगों और समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आज से 50 वर्ष पूर्व मुखिया की जो गरिमा और सम्मान था, वह क्यों कम हो रहा है, इस पर आत्ममंथन की जरूरत है. हम सभी को महात्मा गांधी के सपनों के अनुरूप सशक्त ग्राम स्वराज की स्थापना करनी है. मुखिया महासंघ के जिला अध्यक्ष अजय भास्कर चौहान ने पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं को रखते हुए कहा कि मुखिया की सुरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस देने की योजना बनी थी, लेकिन अब तक किसी को लाइसेंस नहीं मिला है. पंचायतों में 80 प्रतिशत से अधिक स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं हो रही है. पंचायत सरकार भवनों में कार्यपालक सहायक को छोड़ अन्य कर्मी नहीं बैठते. उन्होंने मंत्री से पंचायत जनप्रतिनिधियों के लिए पेंशन योजना लागू करने की भी मांग की. मौके पर मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश राय, मुखिया चंदन पाठक, मुखिया उपेंद्र सिंह, शांति देवी, विनय चौहान, अंगद तिवारी, सत्येन्द्र राम, विजय चौधरी, अमित चतुर्वेदी, अरूण कुमार सिंह, उमेश सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >