दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत दो जख्मी

सीवान. हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव के समीप मंगलवार की संध्या लगभग 5 बजे दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

सीवान. हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव के समीप मंगलवार की संध्या लगभग 5 बजे दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार के रूप में हुई है जो हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव निवासी रामसुभग का पुत्र था. जख्मी व्यक्तियों में मृतक राजेंद्र कुमार का भतीजा अंश कुमार तथा दूसरा बाइक चालक राजकुमार है जो हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फाजिलपुर निवासी महाजन राजभर का पुत्र है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रविंद्र कुमार अपने भतीजे को लेकर अपने गांव सरेया लौट रहा था. इसी क्रम में हथौड़ा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ गई बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई. स्थानीय लोगों ने घायल तीनों व्यक्तियों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. राजकुमार की हालत चिंताजनक होने के कारण डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया. इधर पुलिस ने राजेंद्र कुमार के शव लेकर पोस्टमार्टम कराया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >