नवविवाहिता की गला दबा कर हत्या

नौतन थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के संजय भगत की 26 साल की पुत्री का गला दबाकर दहेज के लिए हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर नवविवाहित रोमा देवी के पिता संजय भगत ने बताया कि मैं अपने पुत्री रोमा कुमारी की शादी उत्तर प्रदेश के भिंगारी छपीया बंधुबारी गांव निवासी क्रांति भगत के पुत्र मृत्युंजय भगत के साथ 2024 में किया था.

प्रतिनिधि,नौतन. नौतन थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के संजय भगत की 26 साल की पुत्री का गला दबाकर दहेज के लिए हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर नवविवाहित रोमा देवी के पिता संजय भगत ने बताया कि मैं अपने पुत्री रोमा कुमारी की शादी उत्तर प्रदेश के भिंगारी छपीया बंधुबारी गांव निवासी क्रांति भगत के पुत्र मृत्युंजय भगत के साथ 2024 में किया था. जिसकी हत्या मेरी पुत्री के ससुराल वालों ने बुलेट मोटरसाइकिल और नकद दहेज़ के लिए गला दबा कर कर दिया गया है. जिसकी सुचना मिलने पर जब अपने बेटी के ससुराल गया तो देखा कि पुत्री की गले में टेप साट कर छिपाने की कोशिश कि गई है. जिसे लेकर खामपार थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. स्कॉर्पियो से शराब बरामद, तस्कर फरार सीवान.सराय थाना पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के सहलौर गांव के समीप से एक शराब से भरी स्कॉर्पियो बरामद की है. मामले में थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू ने बताया कि गस्ती के दौरान सहलौर के समीप से एक शराब से भरी स्कॉर्पियो बरामद किया गया .जहां तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से 960.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई. वहीं तस्कर की पहचान कर ली गई है. नामजद प्राथमिक की दर्ज की गई है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >