एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आज

एनडीए की जीरादेई विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गई है. जिसको लेकर जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह, जिला संगठन प्रभारी प्रमोद कुमार पटेल, जिला समन्वयक पूर्व मंत्री अजीत चौधरी एवं पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा सम्मेलन में लगभग 10 हजार एनडीए कार्यकर्ता शामिल होंगे.

सीवान. एनडीए की जीरादेई विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गई है. जिसको लेकर जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह, जिला संगठन प्रभारी प्रमोद कुमार पटेल, जिला समन्वयक पूर्व मंत्री अजीत चौधरी एवं पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा सम्मेलन में लगभग 10 हजार एनडीए कार्यकर्ता शामिल होंगे. कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग होंगे शामिल: सत्यदेव प्रतिनिधि, बसंतपुर. भगवानपुर प्रखंड के सराय परौली पंचायत के पनियाडीह में एनडीए का 12 सितंबर को होने वाले महाराजगंज विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में लोगों को शामिल होने का आमंत्रण देने पूर्व विधायक एवं जदयू प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सत्यदेव प्रसाद सिंह भगवानपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पहुंचे. पूर्व विधायक ने कहा कि यह सम्मेलन सीवान की राजनीति को नई दिशा देगा. महाराजगंज एवं भगवानपुर हाट प्रखंड के लोगों को सम्मेलन में उपस्थित होने का आमंत्रण दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सम्मेलन में बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा, जीवेश मिश्रा ,जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, सांसद लवली आनंद, लोजपा(रा) के नेता श्यामदेव पासवान, रालोमो नेत्री स्मृति कुमुद, हम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, पूर्व सांसद कहकंशा परवीन मौजूद रहेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >