"सड़क में दुकान या दुकान में सड़क?" सीवान के नौतन बाजार में अतिक्रमण से चरमराई यातायात व्यवस्था, प्रशासन बेखबर

नौतन बाजार में अतिक्रमण के कारण भीषण जाम की समस्या बनी हुई है। सड़क और नाले तक फैला सामान वाहनों की आवाजाही मुश्किल बना रहा है। स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Nautan Bazaar Encroachment: नौतन प्रखंड मुख्यालय स्थित नौतन बाजार इन दिनों अतिक्रमण के कारण भीषण जाम की समस्या से जूझ रहा है. बाजार की मुख्य सड़क से लेकर नाले तक दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किए जाने के कारण सड़क लगातार संकरी होती जा रही है. स्थिति ऐसी हो गयी है कि सड़क में दुकान और दुकान में सड़क नजर आने लगी है.

बाजार में आए दिन लगने वाले महाजाम से आम राहगीरों के साथ-साथ दुकानदार भी परेशान हैं. जाम में पदाधिकारी, स्कूली बच्चे, मरीज और एंबुलेंस तक फंसने की नौबत बन रही है. कई बार सड़क पर रास्ता देने को लेकर राहगीरों और दुकानदारों के बीच विवाद और मारपीट की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है.

सड़क और नाले तक फैला सामान

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार की मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर दुकानदारों ने नाले और सड़क तक अपना सामान फैला रखा है. इसके अलावा ठेला-खोमचा और अन्य अस्थायी दुकानों के कारण आवागमन के लिए सड़क का काफी कम हिस्सा बचता है. वाहनों की संख्या बढ़ते ही सड़क पर जाम लग जाता है.

कार्रवाई नहीं होने से बढ़ रही समस्या

लोगों का आरोप है कि स्थानीय जिम्मेदार अधिकारी अतिक्रमण की समस्या से अवगत होने के बावजूद इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. यदि समय रहते सड़क और नाले से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है.

अतिक्रमण हटाने की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नौतन बाजार की मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने तथा सड़क को अतिक्रमणमुक्त रखने के लिए नियमित कार्रवाई करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी मामले पर बोले सीएम सम्राट चौधरी, कहा- मैं किसी जाति या धर्म का विरोधी नहीं, सुशासन का समर्थक हूं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवनाथ पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >