सीवान के नौतन में शराब से लदी कार बरामद, 180 बोतल देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Liquor Smuggling: नौतन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब से लदी एक कार जब्त की है. इस दौरान 180 बोतल देशी शराब बरामद की गई और कार चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.

Liquor Smuggling: लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी के बावजूद शराब तस्कर अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आ रहे हैं. पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर नौतन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार में सप्लाई के लिए लायी जा रही शराब से लदी एक चारपहिया वाहन को बरामद किया.

180 बोतल देशी शराब बरामद

पुलिस ने चारपहिया वाहन की तलाशी ली, जिसमें 180 बोतल देशी शराब बरामद की गयी. कार्रवाई के दौरान कार चालक समेत दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के चौरा थाना क्षेत्र के बटवा टोला निवासी अजरूद्दीन अंसारी, पिता इस महमद, तथा छोटू यादव, पिता बुलेट यादव के रूप में हुई है.

शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है. पुलिस शराब की खेप कहां से लायी गयी थी और बिहार में इसकी सप्लाई किसे की जानी थी, इसकी जानकारी जुटा रही है. साथ ही तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है.

कार जब्त, आरोपितों को भेजा गया जेल

पुलिस ने शराब लदी कार को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

इसे भी पढ़ें:सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, लखीसराय हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवनाथ पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >