नगर परिषद कर्मी सात से जायेंगे हड़ताल पर

बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू) ने नगर परिषद सीवान के कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर सात मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है.

प्रतिनिधि, सीवान. बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू) ने नगर परिषद सीवान के कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर सात मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. इस संबंध में महासंघ के राज्य सचिव अमित कुमार ने सांसद व सीवान सदर विधायक को पत्र देकर समर्थन और हस्तक्षेप की मांग की है. महासंघ ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद के कर्मचारी वर्षों से पूरी निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन आज तक उनके करोड़ों रुपये के बकाया इपीएफ का भुगतान नहीं किया गया है. साथ ही कर्मियों के इएसआइसी मद की राशि जमा नहीं की गई और न ही अधिकांश कर्मचारियों का इएसआइसी कार्ड बनवाया गया है. कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार के निर्देश के बावजूद अब तक सर्विस बुक नहीं खोली गई है.स्थायी कर्मियों को छठे और सातवें वेतनमान का अंतर वेतन नहीं मिला है, जबकि सेवानिवृत्त कर्मियों के सातवें वेतनमान का सत्यापन भी लंबित है. महासंघ का कहना है कि हर बार आंदोलन और हड़ताल के बाद प्रशासन आश्वासन देकर मामला शांत करा देता है, लेकिन बाद में मांगों को नजरअंदाज कर दिया जाता है. हाल ही में हुए आंदोलन के दौरान जिलाधिकारी ने बकाया भुगतान तक अन्य भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया था, इसके बावजूद भुगतान किए जाने का आरोप लगाया गया है. कर्मचारियों ने नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे सफाईकर्मियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करती हैं, उन्हें अपमानित करती हैं और नौकरी समाप्त करने व केस करने की धमकी देती हैं. महासंघ ने कहा है कि यदि मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो सात मई से नगर परिषद कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे,

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >