Siwan News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को सदर अस्पताल, सीवान में रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संदेश दिया.
रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान नेताओं ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का ऐसा कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद मरीज का जीवन बचाने में मदद मिल सकती है. दुर्घटना, ऑपरेशन अथवा गंभीर बीमारी के समय रक्त की उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण होती है.
अस्पताल के वार्डों में पहुंचकर मरीजों को बांटे फल
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरित किए. साथ ही मरीजों से इलाज की स्थिति की जानकारी ली और उनका कुशलक्षेम जाना. कार्यकर्ताओं ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
सेवा और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाया जन्मदिन
भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को पार्टी कार्यकर्ता सेवा और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मना रहे हैं. रक्तदान शिविर और मरीजों के बीच फल वितरण जैसे कार्यक्रम समाज के प्रति जिम्मेदारी और संवेदना का प्रतीक हैं. उन्होंने कहा कि जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर सेवा कार्यों से जोड़ना कार्यकर्ताओं का उद्देश्य है.
रक्तदान को लेकर लोगों से की अपील
दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि रक्तदान सबसे महत्वपूर्ण मानवीय सेवाओं में शामिल है. जरूरत के समय एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है. उन्होंने लोगों से स्वस्थ एवं योग्य होने पर स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की.
Also Read : पटना: साइबर अपराधियों तक संदिग्ध सिम पहुंचाने वाले आधार सेंटर, साइबर कैफे और पीओएस एजेंटों पर कार्रवाई तेज
समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता जरूरी
पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना ही ऐसे आयोजनों का उद्देश्य है. उन्होंने रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है.
बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री मुकेश सिंह कुशवाहा, संजय पांडेय, अनुराधा गुप्ता, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, सत्यम सिंह सोनू, चंद्र विजय, प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव, भाजपा मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, चांदनी पांडेय, अजीत चौरसिया, लीलावती गिरी, सुनीता जायसवाल, विनय सोनी, रवि नायक, प्रिंस चौहान, गोविंद बसु, दीपक कुमार, नितिन कुमार सिंह, विनीत नाथ तिवारी, चिंताहरण सिंह, विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे.
Also Read : बक्सर: पोस्टमार्टम हाउस में शव को पैर पकड़कर घसीटने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
