छपरा विधायक ने मेडिकल कॉलेज को पूर्ण रूप से शुरू करने की मांग उठायी

विधायक छोटी कुमारी ने विधानसभा के माध्यम से सरकार का ध्यान छपरा के नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज के अधूरे संचालन की ओर आकृष्ट किया है.

छपरा

. स्थानीय विधायक छोटी कुमारी ने विधानसभा के माध्यम से सरकार का ध्यान छपरा के नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज के अधूरे संचालन की ओर आकृष्ट किया है. उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से बना यह अत्याधुनिक संस्थान संसाधनों और इच्छाशक्ति की कमी के कारण अपने मूल उद्देश्य को पूर्ण रूप से हासिल नहीं कर पा रही है. विधायक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज का भव्य भवन बनकर तैयार है और वर्तमान में केवल ओपीडी सेवाएं संचालित हो रही हैं. पर्याप्त बुनियादी ढांचे और शिक्षकों की कमी के कारण अब तक विद्यार्थियों का नामांकन प्रारंभ नहीं हो सका है. बिना टीचिंग स्टाफ के नेशनल मेडिकल कमीशन से मान्यता एवं नामांकन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है. विधायक ने चिंता जतायी कि इनडोर सेवा, इमरजेंसी वार्ड एवं पोस्टमार्टम जैसी अनिवार्य सुविधाएं अभी तक प्रारंभ नहीं हो सकी हैं, जिससे गंभीर मरीजों को पटना या अन्य शहरों की ओर जाना पड़ता है. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से आग्रह किया कि रिक्त पदों पर चिकित्सक शिक्षकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति युद्धस्तर पर की जाये. इमरजेंसी एवं इनडोर सेवाओं को तत्काल प्रभाव से चालू किया जाये. आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों के नामांकन हेतु सभी तकनीकी बाधाओं को शीघ्र दूर किया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >