सीवान: भगवानपुर हाट के एसएस उच्च विद्यालय का विधायक ने किया औचक निरीक्षण, चहारदीवारी ऊंची कराने का दिया सुझाव

Siwan News: स्थानीय विधायक हेमनारायण साह ने गुरुवार को एसएस उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने खेल मैदान की सुरक्षा बढ़ाने और कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

Siwan News: स्थानीय विधायक हेमनारायण साह ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएस उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया तथा मनरेगा योजना से निर्मित खेल मैदान का निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

खेल मैदान की चहारदीवारी ऊंची कराने का सुझाव

निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने विधायक को बताया कि छुट्टी के बाद कुछ शरारती तत्व खेल मैदान की कम ऊंचाई वाली चहारदीवारी फांदकर परिसर में प्रवेश कर पौधों एवं अन्य सामग्री को नुकसान पहुंचाते हैं. इस पर विधायक ने विद्यालय विकास निधि से चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने का सुझाव दिया, ताकि विद्यालय परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं के लिए बेहतर व्यवस्था का निर्देश

विधायक हेमनारायण साह ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं को संतुलित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा बेहतर पठन-पाठन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.

विद्यालय गेट के बाहर लगी दुकानों पर उठाया गया सवाल

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने विद्यालय के मुख्य गेट के बाहर संचालित खाने-पीने की दुकानों का मुद्दा भी उठाया. लोगों का कहना था कि इन दुकानों के कारण विद्यालय का शैक्षणिक माहौल प्रभावित होता है और वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. विधायक ने इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया.

ये लोग रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान प्राचार्य लाल बाबू कुमार, शिक्षक राजीव कुमार ठाकुर, राकेश कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक सियाराम प्रसाद, राघव गुप्ता, सुरेश प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >