विस्तारकों की बैठक में मिशन 2025 का शंखनाद

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी की अध्यक्षता में जिले के सभी विधानसभा विस्तारकों की बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल मौजूद रहे.

प्रतिनिधि, सीवान. भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी की अध्यक्षता में जिले के सभी विधानसभा विस्तारकों की बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल मौजूद रहे. बैठक को संबोधित करते हुए अजय जमवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से सीधे संपर्क करें और उन्हें सरकार की उपलब्धियों से अवगत करायें इस मौके पर कौशांबी के पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि एनडीए की सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है. उन्होंने बताया कि “सात निश्चय-2” योजना के तहत 2020 में जो लक्ष्य तय किया गया था, उसके अनुसार अब तक 10 लाख युवाओं को नौकरी और 40 लाख युवाओं को रोजगार मिल चुका है. उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्ध, दिव्यांग और विधवा महिलाओं की पेंशन राशि 400 रूपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है. साथ ही आम उपभोक्ताओं के लिए 125 यूनिट बिजली निःशुल्क की गई है. उन्होंने कहा कि आने वाले दस दिनों में भाजपा सीवान जिले के सभी मंडलों में अहम बैठकें आयोजित करेगी, जिसमें मंडल संयोजक, प्रभारी और शक्ति केंद्र के प्रमुख शामिल होंगे. इसका उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करना है. बैठक में प्रमुख रूप से मनोरंजन मिश्रा, सत्यम सिंह सोनू, आदित्य कुमार पाठक, पंकज किशोर सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, सौरभ कुशवाहा समेत सभी विधानसभा के विस्तारक उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >