मिरजुमला पैक्स के कामकाज पर लगी रोक

भगवानपुर हाट प्रखंड के मिरजुमला पैक्स राइस मिल में निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.इस क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार ने दो माह जनवरी एवं फरवरी का बिजली बिल भुगतान करने तथा समिति के सभी कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है.साथ ही पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक को 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है.

प्रतिनिधि,सीवान. भगवानपुर हाट प्रखंड के मिरजुमला पैक्स राइस मिल में निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.इस क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार ने दो माह जनवरी एवं फरवरी का बिजली बिल भुगतान करने तथा समिति के सभी कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है.साथ ही पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक को 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है. जानकारी के अनुसार 26 फरवरी को सारण प्रमंडल के संयुक्त निबंधक सैयद मसरूक आलम तथा सहायक निबंधक सुमन सिंह की टीम ने मिल का औचक निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं थी.अधिकारियों के समक्ष धान कुटाई से संबंधित भूसी का लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं किया गया. एफआरके मिश्रण करने वाला ब्लेंडिंग संयंत्र बंद अवस्था में पाया गया और किनारे रखा मिला.अद्यतन बिजली बिल भी उपलब्ध नहीं कराया गया.सबसे अहम बात यह रही कि एक लॉट सीएमआर की कुटाई में कितनी बिजली की खपत होती है, इसका कोई स्पष्ट आंकड़ा या अभिलेख अधिकारियों को नहीं दिखाया गया. जबकि निरीक्षण के समय मिल चालू अवस्था में थी और धान की कुटाई जारी थी. इसके बावजूद संचालन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज और कागजात अधूरे पाए गए.अधिकारियों ने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही माना है.जिला सहकारिता पदाधिकारी ने जारी पत्र में कहा है कि पत्र प्राप्ति के 48 घंटे के भीतर विस्तृत लिखित स्पष्टीकरण डीसीओ कार्यालय में जमा किया जाए. साथ ही जनवरी और फरवरी माह का बिजली बिल अनिवार्य रूप से प्रस्तुत किया जाए. जब तक संतोषजनक जवाब और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाते, तब तक समिति के सभी कार्यों पर रोक प्रभावी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >