चाकू से गोद कर अधेड़ की हत्या

नगर थाना क्षेत्र रेनुआ स्थित बंद पड़े में चीनी मिल परिसर से बुधवार की सुबह पुलिस ने एक अधेड़ का शव बरामद किया. मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पकवलिया गांव निवासी खुसरूद्दीन के रूप में की गई है.

प्रतिनिधि, सीवान. नगर थाना क्षेत्र रेनुआ स्थित बंद पड़े में चीनी मिल परिसर से बुधवार की सुबह पुलिस ने एक अधेड़ का शव बरामद किया. मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पकवलिया गांव निवासी खुसरूद्दीन के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि खुसरूद्दीन शहर में रहकर चरवाहे का कार्य करता था. वह प्रतिदिन रात करीब 8 से 9 बजे तक अपने घर लौट जाया करता था. लेकिन मंगलवार की रात्रि वह घर नही लौटा. तो परिजनों को चिंता हुई और देर रात तक उनकी खोजबीन की गई. लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका. बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि बंद पड़े चीनी मिल में एक शव पड़ा हुआ है.जिसके बाद परिजन भी ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे तो देखा कि मृतक खुसरूद्दीन ही था. जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी और मामले की जांच में जुट गई शरीर पर पाये गये जख्म के निशान बताते चलें कि मृतक खुसरूद्दीन के शरीर पर कई जगह चाकू के गहरे जख्म पाए गए . जिससे यह प्रतीत होती हैं कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है. वहीं शव के पास से पुलिस ने खुसरूद्दीन का सब्जी का थैला भी बरामद किया हैं. जिससे स्पष्ट होता है कि वह घर लौटते वक्त ही हमलावरों के निशाने पर आ गया था. घटनास्थल बना है शराब तस्करों व जुआड़ियों का अड्डा इधर इस घटना के बाद स्थानीय लोगो में तरह -तरह की चर्चा हो रही है. लोगो का कहना हैं कि बंद पड़ा चीनी मिललंबे समय से असामाजिक तत्वों का अड्डा बना हुआ है. यहां आए दिन शराब पीने और जुआ खेलने जैसी गतिविधियां होती रहती हैं. बोले इंस्पेक्टर मामले की जांच की जा रही हैं. जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. राजू कुमार, नगर इंस्पेक्टर, सीवान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >