संदिग्ध परिस्थिति में अधेड़ की मौत

थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर पंचायत के रंगरौली गांव में मांझी बरौली मुख्य पथ के किनारे एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है.शव की पहचान थाना क्षेत्र के बाल बंगरा के सकुर अंसारी के लड़के सैयद अंसारी के रूप में हुई है.

प्रतिनिधि,दरौंदा. थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर पंचायत के रंगरौली गांव में मांझी बरौली मुख्य पथ के किनारे एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है.शव की पहचान थाना क्षेत्र के बाल बंगरा के सकुर अंसारी के लड़के सैयद अंसारी के रूप में हुई है. मौत के मामले में परिजनों ने बताया कि सैयद अंसारी पेंटर का काम करते थे. घर से कब चले और कहां जा रहे थे इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी थी. इधर घटना की जानकारी के बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे. बालबंगरा से रंगरौली गांव तक कैसे पहुंचे और मुख्य सड़क से 50 कदम की दूरी पर कैसे गए यह तो जांच का विषय है. सैयद अंसारी इतनी भयंकर बारिश में बालबंगरा से 5 किलोमीटर रंगरौली तक कैसे पहुंचे यह भी जांच का विषय है. वह रेनकोट पहना था. उनके पॉकेट में रखा मोबाइल भी गायब है. आखिर कर कौन लिया है. जांच के बाद ही मालूम चल पाएगा. घटना की जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज अमन, दरौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह महाराजगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार, एस आई ओमप्रकाश दलबल के साथ पहुंचे. घटना के संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमन ने बताया कि जांच के बाद ही कुछ जानकारी हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >