10 एकड़ में बनेगी मेगा सिटी, दो हजार दर्शकों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम का होगा निर्माण

लखरांव स्थित जिला परिषद की लगभग 10 एकड़ भूमि पर एकीकृत शहरी अवसंरचना परियोजना विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है

सीवान . शहर के समग्र और दीर्घकालिक विकास की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. लखरांव स्थित जिला परिषद की लगभग 10 एकड़ भूमि पर एकीकृत शहरी अवसंरचना परियोजना विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है. इस मेगा प्रोजेक्ट के तहत 2000 दर्शकों की क्षमता वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक सब्जी मार्केट व एक समुचित बस स्टैंड का निर्माण प्रस्तावित है. जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी, उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार और सदर एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता के साथ स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान भूमि की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग, जल निकासी व्यवस्था, यातायात प्रभाव और चरणबद्ध निर्माण की संभावनाओं का गहन आकलन किया. डीएम ने कहा कि 2000 क्षमता वाले अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का प्रस्ताव शीघ्र ही सरकार को भेजा जाएगा. यह सभागार जिले में सांस्कृतिक, शैक्षणिक, सामाजिक और सरकारी आयोजनों के लिए एक केंद्रीय मंच के रूप में विकसित होगा. अब तक बड़े कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त सार्वजनिक स्थल के अभाव में आयोजकों को निजी परिसरों पर निर्भर रहना पड़ता था. नए ऑडिटोरियम के निर्माण से जिले को स्थायी और आधुनिक सुविधा प्राप्त होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >