मौनिया बाबा मेले में इस बार क्या रहेगा खास? प्रशासन ने जारी किया सख्त निर्देश, शराब पर पूरी तरह रोक

महाराजगंज में मौनिया बाबा राजकीय मेले को लेकर प्रशासन और अखाड़ाधारियों की बैठक हुई. बैठक में मेले और जुलूस के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए. शराब पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

Mauniya Baba Mela: मौनिया बाबा राजकीय मेला को लेकर सोमवार को महाराजगंज थाना परिसर में प्रशासन और अखाड़ाधारियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ अमन ने की. उन्होंने अखाड़ाधारियों के साथ बैठक कर मेला और जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. प्रशासन ने सभी अखाड़ों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ जुलूस निकालने की अपील की.

पुराने भाईचारे की परंपरा को बनाये रखने की अपील

एसडीपीओ अमन ने कहा कि मौनिया बाबा राजकीय मेला क्षेत्र की पुरानी परंपरा और आपसी भाईचारे का प्रतीक है. सभी अखाड़ाधारी शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालें और निर्धारित मार्ग के साथ प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें.

उन्होंने किसी भी तरह की अफवाह और विवाद से बचने की सलाह दी. साथ ही कहा कि जुलूस के दौरान अनुशासन बनाये रखना सभी की जिम्मेदारी है.

जुलूस में किसी तरह की लापरवाही नहीं

बैठक के दौरान अधिकारियों ने अखाड़ाधारियों से मेला के दौरान प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. जुलूस के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना देने को कहा गया.

अखाड़ाधारियों ने भी प्रशासन को भरोसा दिलाया कि मेला शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में पूरा सहयोग किया जायेगा.

शराब पर पूरी तरह रहेगा प्रतिबंध

एसडीपीओ अमन ने स्पष्ट किया कि मेला और जुलूस के दौरान शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. प्रशासन की ओर से विधि-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जायेगी. उन्होंने अखाड़ाधारियों से भी नियमों का पालन सुनिश्चित कराने में सहयोग की अपील की.

बैठक में ये अधिकारी और लोग रहे मौजूद

बैठक में बीडीओ बिंदु कुमार, सीओ जितेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, अभय कुमार सिंह, नागमणि सिंह, संजय सिंह राजपूत, डॉ. त्रिपुरारी शरण सिंह, अजय कुमार, पवन कुमार, हरिशंकर आशीष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में एयरपोर्ट का सपना होगा साकार? 517 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटा, अब अगला कदम क्या?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अफजल अनवर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >