PHOTOS : सारण में आज होगा श्री मौनिया बाबा राजकीय महावीरी झंडा मेले का विधिवत उद्घाटन, लोगों में दिख रहा उत्साह

1 / 6
PHOTOS : सारण में आज होगा श्री मौनिया बाबा राजकीय महावीरी झंडा मेले का विधिवत उद्घाटन, लोगों में दिख रहा उत्साह
फुल स्क्रीन में देखें

श्री मौनिया बाबा समाधी स्थल

महाराजगंज में उत्तर बिहार का प्रसिद्ध श्री मौनिया बाबा राजकीय महावीरी झंडा मेला आज शाम 5 बजे विधिवत रूप से उद्घाटित होगा. सांसद, विधायक, डीएम और एसपी सहित गणमान्य अतिथि इस ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ करेंगे. मेले में भव्य अखाड़ों के जुलूस और जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी.

2 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

मेले के लिए तैयार हुआ महाराजगंज

महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में लगने वाले उत्तर बिहार के प्रसिद्ध श्री मौनिया बाबा राजकीय महावीरी झंडा मेले की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. गुरुवार की शाम करीब पांच बजे मेले का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा. मेले का उद्घाटन सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक हेम नारायण साह, डीएम विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर करेंगे. इसके बाद मेले का रंगारंग आगाज होगा.

3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

मौनिया बाबा समाधि स्थल पर होगी पूजा

उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत श्री मौनिया बाबा के समाधि स्थल से होगी. मुख्य और विशिष्ट अतिथियों के साथ डीएम, एसपी, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी यहां माथा टेककर पूजा-अर्चना करेंगे और मेले के शांतिपूर्ण संचालन के लिए आशीर्वाद लेंगे.

4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

शहर में बनाये गये मेला नियंत्रण कक्ष

समाधि स्थल पर पूजा के बाद राजेंद्र चौक स्थित मुख्य मेला नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन होगा. इसके अलावा सिहौता चौक, शहीद स्मारक चौक और नखास चौक पर भी नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं, जहां से मेले की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी. मेले के उद्घाटन के साथ ही शहीद स्मारक परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें सरकारी स्कूलों के बच्चे अपनी प्रस्तुतियां देंगे. कार्यक्रम में शामिल 60 छात्राओं को सांसद, विधायक, डीएम और एसपी की ओर से सम्मानित किया जाएगा.

5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

आधी रात से निकलेंगे भव्य अखाड़े

गुरुवार की रात करीब 12 बजे से शहर में भव्य अखाड़ों के जुलूस निकलने शुरू होंगे. नागा बाबा मठ अखाड़ा, नवयुवक अखाड़ा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, इंदौली अखाड़ा, प्रधान अखाड़ा सिहौता, आजाद अखाड़ा, कपिया, पसनौली और नवलपुर अखाड़े इसमें शामिल होंगे.

6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

जगह-जगह दिखेंगी जीवंत झांकियां

मेले के दौरान शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्वयंसेवी और सामाजिक संस्थाओं की ओर से जीवंत झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी. इन झांकियों के जरिए दर्शकों को धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अफजल अनवर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >