हाइटेंशन तार के चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

एमएच नगर थाने के पकड़ी बाजार स्थित हनुमान मंदिर के समीप बुधवार की सुबह छत ढलाई का सेंटरिंग करने के दौरान हाईटेंशन तार के चपेट में आने से राजमिस्त्री झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में साथ में काम रहे मजदूरों व मकान मालिक द्वारा सीवान सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत राजमिस्त्री दरौंदा थाना के हड़सर गांव निवासी 30 वर्षीय तुलसी कुमार है.

प्रतिनिधि, हसनपुरा. एमएच नगर थाने के पकड़ी बाजार स्थित हनुमान मंदिर के समीप बुधवार की सुबह छत ढलाई का सेंटरिंग करने के दौरान हाईटेंशन तार के चपेट में आने से राजमिस्त्री झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में साथ में काम रहे मजदूरों व मकान मालिक द्वारा सीवान सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत राजमिस्त्री दरौंदा थाना के हड़सर गांव निवासी 30 वर्षीय तुलसी कुमार है. जानकारी के अनुसार पकड़ी निवासी प्रियांशु कुमार का मकान का ढलाई कार्य को लेकर सेंटरिंग कार्य चल रहा था. तभी छत के उपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार के चपेट में आने से तुलसी घायल हो कर जमीन पर गिर गया. इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया परिजनों को सौंप दिया गया है. फरमाइशी गीत को लेकर मारपीट आधा दर्जन घायल, आधा दर्जन चारपहिया वाहनों का शीशे तोड़े प्रतिनिधि, हसनपुरा. एमएच नगर थाना क्षेत्र के सुरहुरीडीह गांव में मंगलवार की रात गांव में आए बारात में फरमाइशी गाना को लेकर गांव के ही युवकों द्वारा मारपीट कर आधा दर्जन चार पहिया वाहन का शीशा तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया.वही बीच-बचाव करने पर 4-5 लोग भी घायल हो गए, घायलों में प्रमोद राम, गगन राम, बिहारी राम सहित अन्य शामिल है.जहां कुछ का स्थानीय क्लिनिक तो कुछ को जिला मुख्यालय में इलाज चल रहा है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 21 अप्रैल को हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहांस गांव से सुरहुरिडीह गांव निवासी संजय राम के पुत्री का बारात आयी थी. जहां ऑर्केस्ट्रा का संचालन भी हो रहा था. इसी दौरान रात्रि डेढ़ बजे गांव के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अहिरान वाला गाना बजाने की फरमाइश करने लगे. जहां बारातियों द्वारा विरोध करने पर मारपीट पर आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया. वही गांव के सत्येंद्र राम के वाहन सहित बरातियों के आधा दर्जन वाहनों के शीशा तोड़ दिया. इस घटना के बाद एमएच नगर थाने के डायल 112 टीम की पुलिस वाहन मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की.वही अभी तक स्थानीय थाने में कोई आवेदन नही दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >