सीवान में शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण, तीन लोगों पर नामजद FIR दर्ज

महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर यौन शोषण करन और शादी नहीं कर भगा देने का आरोप प्रतिनिधि, बड़हरिया. थाना क्षेत्र बड़हरिया वार्ड नंबर-12 के निवासी व रामानंद

Marriage Promise Case: सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने देवर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

महिला ने पुलिस को दिया आवेदन

गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मारवा टोला निवासी उमा शर्मा की पुत्री कविता देवी ने बड़हरिया थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि बड़हरिया वार्ड संख्या-12 निवासी कुंदन शर्मा उर्फ मंटू ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुंदन शर्मा उर्फ मंटू, उसके पिता रामानंद शर्मा और मां आरती देवी को नामजद किया है.

पति की मौत के बाद लगाया शादी का झांसा देने का आरोप

आवेदन के अनुसार कविता देवी की शादी 28 नवंबर 2017 को रविकांत शर्मा से हुई थी और उनके दो पुत्र हैं. महिला का कहना है कि 28 फरवरी 2023 को बीमारी के कारण उसके पति की मृत्यु हो गई.

महिला ने आरोप लगाया है कि इसके बाद उसके देवर कुंदन शर्मा ने शादी का आश्वासन देकर उसके साथ संबंध बनाए. साथ ही पति के बीमा और बैंक खाते की राशि भी अपने कब्जे में ले ली.

शादी की तारीख तय होने के बाद भागने का आरोप

शिकायत में कहा गया है कि दोनों परिवारों की सहमति से 5 मई 2026 को यमुनागढ़ में शादी तय हुई थी. महिला का आरोप है कि शादी के लिए सभी लोग पहुंचे, लेकिन कुंदन शर्मा वहां से फरार हो गया.

इसके बाद 26 मई 2026 को सास और ससुर ने मारपीट कर उसे दोनों बच्चों के साथ घर से निकाल दिया और दहेज में पांच लाख रुपये लाने पर ही शादी कराने की बात कही.

पुलिस का क्या कहना है

थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले की जांच जारी है.

Also Read: बिहार में मुखिया का चुनाव लड़ने से पहले पढ़ लें ये खबर, 10 साल बाद बदल सकता है आरक्षण रोस्टर, जानिए क्या है नियम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >