सीवान: जीबी नगर थाना के नए थानाध्यक्ष बने मनोज कुमार सिंह, अपराध और अवैध शराब पर सख्ती की कही बात

जीबी नगर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब पर लगाम लगाना नई चुनौती है. नए थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

Siwan News: सीवान जिले के जीबी नगर थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया. योगदान देने के बाद उन्होंने थाना क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने और शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया.

अवैध शराब पर कार्रवाई होगी बड़ी चुनौती

जीबी नगर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाना नए थानाध्यक्ष के सामने बड़ी चुनौती मानी जा रही है. रौजा गौर, कथक गौर, दीनदयालपुर, पिपरा समेत कई गांवों में लंबे समय से कुटीर उद्योग की तरह अवैध शराब बनाए जाने की शिकायतें मिलती रही हैं. वहीं, थाना के आसपास भी बड़े पैमाने पर शराब की बिक्री होने की चर्चाएं रहती हैं.

एनएच-227ए पर सुरक्षा और अतिक्रमण हटाना भी प्राथमिकता

तरवारा बाजार राष्ट्रीय राजमार्ग-227ए पर स्थित होने के कारण बाजार की सुरक्षा, अपराध पर नियंत्रण और राजमार्ग से अतिक्रमण हटाकर यातायात को सुगम बनाना भी पुलिस की अहम जिम्मेदारी होगी. स्थानीय लोगों की अपेक्षा है कि नए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में इन समस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई होगी.

कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

पदभार संभालने के बाद थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाना और शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी पहली प्राथमिकता है. इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून तोड़ने या कानून को अपने हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करेगी, ताकि आम लोगों में सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम रहे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >