सीवान: 250 लोगों के बीच आम के पौधों का हुआ वितरण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

महाराजगंज के शूरवीर गांव में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 250 ग्रामीणों को आम के पौधे बांटे गए. इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है. ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया.

Siwan News : महाराजगंज थाना क्षेत्र के शूरवीर गांव में शनिवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 250 ग्रामीणों के बीच नि:शुल्क आम के पौधों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया.

हर परिवार को पौधरोपण से जोड़ने की पहल

कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को अपने घर, आंगन या खेत में पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना था, ताकि हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके.

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

इस अवसर पर गगन पाण्डेय ने कहा कि जीवन के विशेष अवसरों को पौधारोपण और पौधों के वितरण से जोड़ने से पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ती है. उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की.

ग्रामीणों ने सराहा अभियान

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया. इस दौरान पटेढ़ा पंचायत के मुखिया शेषनाथ सिंह, परमात्मा प्रसाद, प्रिंस कुमार, शिवम सिन्हा, प्रियांशु सिंह, दिलीप सिंह, नितिन तिवारी, मुन्ना ठाकुर, विनय पाण्डेय, प्रविंद यादव, ब्रजेश पाण्डेय, हरेराम पंडित, सोनू सिन्हा, अरुण प्रसाद सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Afjal anwar

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >