माले ने पुलिस के खिलाफ निकाला प्रतिवाद मार्च

गुठनी चौराहा स्थित माले कार्यालय पर बुधवार की दोपहर बैठक आयोजित कर माले कार्यकताओं ने पुलिस के खिलाफ प्रतिवाद मार्च निकाला. मार्च माले कार्यालय से होते हुए गुठनी चौराहा, पटेल चौक, तेनुआ मोड़ होकर समाप्त हुआ.

प्रतिनिधि. गुठनी. गुठनी चौराहा स्थित माले कार्यालय पर बुधवार की दोपहर बैठक आयोजित कर माले कार्यकताओं ने पुलिस के खिलाफ प्रतिवाद मार्च निकाला. मार्च माले कार्यालय से होते हुए गुठनी चौराहा, पटेल चौक, तेनुआ मोड़ होकर समाप्त हुआ. माले सचिव रामजी यादव ने बताया कि केलहुरुआ गांव के समीप हुए सड़क हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि रविवार की सुबह इलाज के दौरान दूसरे युवक चंडी राजभर की मौत हो गई. जिसके बाद नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने 18 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दिया. माले कार्यकताओं ने आरोप लगाया कि जिस गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ था. उस पर प्राथमिकी दर्ज किए बिना छोड़ दिया गया. उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने, निर्दोष लोगों को मुकदमे से बाहर करने, मामले की जांच करने की मांग किया. माले कार्यकताओं ने साफ किया कि अगर मामले की जांच नहीं हुई. और निर्दोष लोगों का नाम नहीं केश से हटाया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा. मार्च में शेषनाथ राम, अनिल राम, बिन्दा देवी, फेकू बैठा, गजराज राम, सालहंती देवी, चंद्रप्रकाश शाह, रोहित राम, राम प्रवेश पासवान, श्याम देव चौहान, अंगद पटेल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >