सीवान: महावीरी अखाड़े को लेकर प्रशासन सख्त, नौतन में बैठक के बाद डीजे-आर्केस्ट्रा पर लगा प्रतिबंध

महावीरी अखाड़े को लेकर नौतन में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है. शांति समिति की बैठक में डीजे और आर्केस्ट्रा पर प्रतिबंध लगाया गया और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की गई.

Siwan News : महावीरी अखाड़े के आयोजन को लेकर रविवार को नौतन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. थाना प्रभारी जीत मोहन कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजलि कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए. प्रशासन ने अखाड़े के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए.

डीजे और आर्केस्ट्रा पर पूरी तरह रोक

प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि महावीरी अखाड़े के दौरान डीजे और आर्केस्ट्रा का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. आदेश का उल्लंघन करने वाले अखाड़ा संचालकों और समिति के सदस्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने आयोजन समितियों से निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है.

हर गतिविधि पर रहेगी प्रशासन की नजर

थाना प्रभारी जीत मोहन कुमार ने कहा कि महावीरी अखाड़े को लेकर क्षेत्र की हर गतिविधि पर प्रशासन की नजर रहेगी. किसी भी तरह की अशांति या नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने सभी अखाड़ा संचालकों, समिति सदस्यों और जनप्रतिनिधियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की.

जनप्रतिनिधियों ने दिया सहयोग का भरोसा

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने महावीरी अखाड़े को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. अधिकारियों ने भी सभी पक्षों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह से बचने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवनाथ पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >